![]() |
| सीएम नायब सिंह सैनी |
करनाल ।
पार्टी संगठन की बैठक में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा करनाल से भारी बहुमत के साथ एक कमल का फूल दिल्ली और एक कमल का फूल चंडीगढ़ भेजे । पार्टी कार्यकर्ता के लिए सीएम हाउस के दरवाजे हमेशा खुले । नायब सैनी ने कहा विपक्षी दल के नेता भाजपा के सामने चुनाव लड़ने से डर रहे है । उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए दावा किया कि दस वर्षो के बेहतर शासन के बलबूते बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी ।
करनाल के चारो मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक करने पहुंचे सीएम नायब सैनी ने बार बार पूर्व सीएम मनोहर लाल की कार्यशैली और प्रदेश में लागू की गई योजनाओं की तारीफ की ।
विदेशो में फंसे हरियाणा के युवकों को वापस लाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री ने रशिया, यूक्रेन, अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को भारत भूमि पर लाने का काम किया था और अब भी दुनिया में कही भी देशवासी फंसे होने उन्हे वापस लाएंगे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा के लिए चुनाव कार्यालय खोल दिए है जबकि दूसरे दल अभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ढूंढ रहे है ।
.png)
