दो चेहरे अहीरवाल क्षेत्र में लम्बे समय से कर रहे है राजनीती
युवा चेहरे पर भी कांग्रेस लगा सकती है दाँव
गुरुग्राम- राधे पंडित
पिछले लेख में हमने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों पर एक विशेष चर्चा की थी लेकिन पार्टी अब कुछ नए चेहरों पर पुनर्विचार कर रही है गुरुग्राम लोकसभा सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी तब से लेकर अभी तक इस सीट पर दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत सिंह का कब्जा है सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेतृत्व तीन चेहरों पर विचार कर रही है जिसमें 2019 का चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, बादशाहपुर विधानसभा की तैयारी कर रहे वर्धन यादव और महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह का नाम चर्चा में चल रहा है कप्तान अजय सिंह यादव के बारे में हम अपने पिछले लेख में बता चुके हैं उसके बावजूद भी मीडिया में छपी रिपोर्ट के आधार पर कप्तान अजय सिंह यादव अभी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से आशवस्त दिखाई नहीं दे रहे है कप्तान अजय सिंह यादव हां या ना की मझधार में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, दूसरा नाम युवा नेता वर्धन यादव का सामने आ रहा है जो की युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और गुरुग्राम से वर्धन यादव ऐसे युवा चेहरे हैं जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी स्वयं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर दी गई अब उनका नाम पर गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए चर्चा में है अगर कांग्रेस वर्धन यादव को टिकट देती है तो देखना यह होगा कि चार बार से लगातार सांसद और केंद्रीयमंत्री दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेता का मुकाबला वर्धन यादव कर पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ! तीसरा जो सशक्त चेहरा सामने आ रहा है महेंद्रगढ़ से चार बार से विधायक राव दान सिंह के नाम पर भी चर्चा चल रही है राव दान सिंह की भी दक्षिणी हरियाणा में कद्दावर नेताओं में गिनती की जाती है कांग्रेस पार्टी अगर राव दान सिंह को टिकट देती है तो गुड़गांव लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता, 2019 में जब भाजपा 75 पर का नारा दे रही थी तब भी राव दान सिंह ने भाजपा के हरियाणा से सबसे कद्दावर नेता और उस समय के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को हराकर महेंद्रगढ़ सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी ! आपको बता दे कि दक्षिणी हरियाणा में चेहरे पर चेहरे का चुनाव लड़ा जाता है अकसर देखा जाता है कि चुनाव कोई और लड़ रहा है लेकिन क्षेत्र के मतदाताओं को उस चेहरे पर कुछ और चेहरा नजर आता है दक्षिण हरियाणा के मतदाता इस बात को भली भांति जानते हैं और हम भी जानते हैं ऐसे में राव दानसिंह को कांग्रेस पार्टी गुड़गांव लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारती है तो पिछले चुनाव की तरह मुकाबला एक तरफ ना होकर दिलचस्प होता दिखाई देगा !
.png)
