साधु सिंह बावल की अध्यक्षता में पहुंचे दिल्ली आवास
दीपेंद्र सिंह हुड़्डा ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
गुरूग्राम- राधे पंडित
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं भाजपा ने सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की के नाम की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस सभी सीटों को लेकर मंथन कर रही है हरियाणा की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली रोहतक लोकसभा सीट से दीपेंद्र हुड्डा का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है , वही उनके मुकाबले में भाजपा ने वर्तमान सांसद डॉ अरविंद शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया है 2019 के मुकाबले राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोसली विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए थे लेकिन इस बार रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कोसली विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव ओलांत और डहींना गाँव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधू सिंह बावल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की ! वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधू सिंह बावल ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली निवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और उन्होंने कहा कि हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में तन मन धन से कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे, और अपने क्षेत्र से दीपेंद्र सिंह हुड़्डा को बढ़त दिलाने का काम करेंगे ! वही दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी को कांग्रेस परिवार से जुड़ने पर उनका तहे दिल से स्वागत किया, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है और हरियाणा में बदलाव की हवा चल चुकी है आज जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई है वह सभी भाजपा पार्टी के सदस्य थे जिन जिन लोगों ने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की है उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी ! कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ओलांत गांव के पूर्व सरपंच अनिल, डहीना से एडवोकेट मुकेश कुमार,महिपाल, कमल सिंह आर्य, महेश,मोहनलाल, खजान सिंह और उनकी टीम, रामपाल,ओमप्रकाश, फूल सिंह, प्रकाश सिंह,अशोक कुमार, सहित काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, पुराने कांग्रेस कार्यकता मनोज,राजेश पार्षद, पतराम मांढी भी उनके साथ मौजूद रहे !
.png)
