![]() |
| हरियाणा , पूर्व गृह मंत्री अनिल विज |
AMBALA
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की जिस पार्टी का हीरो राहुल गांधी स्टोव में कोयला डाल कर चाय बनाने की बात करता हो और राष्ट्रीय अध्यक्ष धारा 370 को 371 कहता हो ऐसी पार्टी को देश से वोट मांगने का अधिकार नहीं है। वही आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा की "आप पार्टी नही पाप पार्टी है"।
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की, जिस कांग्रेस पार्टी का हीरो राहुल गांधी लोगो को स्टोव में कोयला डाल कर चाय बनाने की बात करता हो, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे धारा 370 जिसके लिए एक एक हिंदुस्तानी ने कई वर्षो तक खत्म करने का प्रयास किया जिसे नरेंद्र मोदी ने खत्म किया जिसकी वजह से आज कश्मीर में खुशहाली है, जो धारा 370 को 371 कहता हो ऐसी पार्टी को देश से वोट मांगने का अधिकार नहीं है।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जैस्मिन शाह का कहना है की भाजपा ने गांधी जी के 3 बंदरों की तरह ईडी का हाल कर दिया है जिसपर पलटवार करते हुए विज ने कहा की आम आदमी पार्टी को सोते जागते ईडी नजर आती है क्योंकि ये "आप पार्टी नही पाप पार्टी है" इन्होंने इतने पाप किए है जिसकी वजह से इन्हें हर वक्त दर लगता रहता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास कर रहे है जिसे लेकर विज ने कहा की अगर आज केजरीवाल जेल के अंदर है वो सिर्फ इस लिए की अदालत ने उन्हें जमानत देना उचित नहीं समझा, और अगर ये लोग उस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है तो ये कोर्ट की अवमानना है।
भगवंत मान का कहना है की सविधान खतरे में है और अब तानाशाही के खिलाफ संदेश देने की जरूरत है। संविधान जितना मजबूत बीजेपी के शासन में हुआ है उतना अब से पहले कभी नहीं था कांग्रेस के शासन के समय में चुनी हुई सरकारी को 356 लगा कर तोड़ दिया जाता था भगवंत मान को वो दिखाई नहीं देता।
.png)
