![]() |
| BJP OBC Morcha |
यह कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश यादव के देवलावास कार्यालय में संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कृष्ण कुमार गुर्जर ने शिरकत की, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल के प्रभारियों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है आज पटौदी मंडल एवं हेलीमंडी जाटोली मंडल के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारी के सम्मान में कार्यक्रम किया गया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर ने बताया कि बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकरियों को एकजुट होकर पार्टी के हित के लिए कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही उन्होंने बताया कि सभी पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार करने और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें, कार्यक्रम में पहुंचे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आये हुए जिला अध्यक्ष कृष्ण गुज्जर को आश्वासन दिया कि हम सभी एकजुट होकर भाजपा की नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे, पटौदी मंडल अध्यक्ष विकास यादव हेली मंडी मंडल अध्यक्ष अनिल यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ! पटौदी मंडल और हेलीमंडी मंडल दोनों के प्रभारी जयप्रकाश यादव ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया, इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जयप्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है भाजपा सरकार में ही केंद्र में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के मंत्री हैं ! इस मौके पर पूर्व सरपंच देवीराम बोहरा, अनिल नंबरदार देवलावास,रामपाल यादव, लखन सिंह छावन, ओमपाल, कुलदीप यादव,जलसिंह, राजेश मिलकपुर, सुरेंद्र देवलावास बंसी मिर्जापुर, राजेंद्र मिलकपुर, पूर्व पार्षद मनोज पटोदी, राकेश यादव पटौदी, दारासिंह पटौदी, प्रदीप यादव पटौदी, डॉक्टर राजेंद्र पटौदी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे
.png)
