रविवार को तावडू में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली का दिया निमंत्रण !
रफीक खान /पटौदी
हाल ही में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनने के बाद सोहना से विधायक संजय सिंह ने गुरुग्राम क्षेत्र के राजपूत बाहुल्य गांवों का दौरा किया, शुक्रवार को पटौदी खंड के राजपूत बाहुल्य गांव बोहड़ाकला, जाटोली और शेरपुर पहुंचे जहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया !
मंत्री बनने के बाद सोहना से विधायक संजय सिंह ने कई अन्य जगहों का भी दौरा किया, इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भारत नंबरदार के निवास जैलदार बाग़ जाटोली पहुंचे, वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया , नवनिर्वाचित मंत्री संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के बाद क्षेत्र में बहुत से काम किए हैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास की नई इबारत लिखी और अब सूबे के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी हरियाणा नई ऊंचाइयों पर जाएगा, वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तावडू मे 24 मार्च को एक बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे, आप सभी से अपील है कि पटौदी क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचार सुनें ! पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोदी नाम की सुनामी चल रही है विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल में जाएगा चाहे कोई भी हो । इस मौके पर महेश चौहान,जिला पार्षद यशपाल फरीदपुर,पूर्व डीएसपी विक्रम सिंह, रोहतास नंबरदार, वीरेंद्र नंबरदार,अर्जुन सिंह,सतपाल सिंह, कमांडर योगेश चौहान, सुभाष चौहान, कप्तान जनक सिंह, रवि चौहान,पार्षद प्रवीण ठाकरिया,पार्षद मदन लाल गुप्ता, पहलवान दिलीप सिंह छिल्लर, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !
.png)
