
विधायक ने सीएम को सौंपा मांग-पत्र
पटौदी, संवाददाता:
पटौदी-जटौली मंडी नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और सड़कों की जर्जर हालत को लेकर अब आवाज तेज हो गई है। क्षेत्र की विधायक विमला चौधरी ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
मांग-पत्र में नगर परिषद क्षेत्र और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से पेयजल संकट और खराब सड़कों के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रही है।
- रामपुर से टोडापुर होते हुए जटौली मंडी तक सड़क
- जटौली मंडी से मिर्जापुर गांव तक सड़क
बताया गया कि इन सड़कों का निर्माण नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित है, लेकिन पर्याप्त फंड के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से इन परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने और आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मांगें रखते हुए उन्होंने आशा जताई कि सरकार जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करेगी, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
.png)