निजी स्कूल वाहनों के लिए चलाया चेकिंग अभियान
2 वाहनों का काटा चालान
रफीक खान / पटौदी
कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद अब सरकार और प्रशासन की नींद खुली और और प्रशासन ने शनिवार और रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आज पटौदी के हुड्डा सेक्टर 1 में निजी स्कूल वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अलावा रोडवेज और आरटीए विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है । सभी बसों में एक विशेष फॉर्मेट तैयार कर के दिया है जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार स्कूल वाहन में जीपीएस सिस्टम, स्वस्थ्य व प्रशिक्षित चालक, परिचालक, फर्स्ट एड बॉक्स, बस पर पीला रंग, स्कूल प्रबंधन के फोन नंबर, बस में सीसीटीवी कैमरा, 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति का स्पीड गवर्नर होना आवश्यक है आवश्यक दिशा निर्देश है कि बस के रंगीन शीशे या पर्दे नहीं लगे होने चाहिए, बस पर रिफ्लेक्टर टेप लगे होनी चाहिए बस की आरटीए ऑफिस से रूटीन में सरकारी नियम अनुसार पासिंग होनी चाहिए । इसी प्रकार के 24 बिंदुओं पर फोकस रखा गया है ताकि बच्चे सुरक्षित स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सके ।
खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आज 181 स्कूल बसें निरीक्षण स्थल पर पहुंची जिसमें 61 बसों का निरीक्षण किया गया अनियमितताएं पाए जाने पर 32 बसों का चालान भी काटा गया, 120 बसों का आगामी तारीख पर निरीक्षण किया जाएगा हालांकि किसी भी बस को इंपाउंड नहीं किया गया किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को फरुखनगर खंड के निजी स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया जाएगा !
.png)
