![]() |
| Crime News Gurugram |
गुरुग्राम-
वर्ष-2018 के एक चैक बाउंस के मामले में आरोपी चमन अहमद निवासी गांव खानपुर, नूंह को माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत द्वारा आरोपी को उद्धघोषित अपराधी घोषित किया गया था।
चेक बाउंस मामले में आरोपी चमन अहमद लम्बे समय से पुलिस और न्यायालय को चकमा दे रहा था
रविवार को गुरुग्राम पुलिस की थाना पटौदी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने उपरोक्त उद्धघोषित आरोपी को खांनपुर, मेवात से काबू करके सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया गया।
.png)
