लोकतंत्र के पर्व में एक-एक वोट होता है कीमती
जनचेतना रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक
गुरूग्राम- राधे पंडित
मतदाता जागरूकता का अभियान आज भी गुरूग्राम जिला में जारी रहा। इस दौरान आंगनबाडी वर्करों तथा स्कूल विद्यार्थियों ने जनचेतना रैली निकाल कर लोगों को लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए प्रेरित किया।
स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक मतदाता के लिए आवश्यक है। लोकतंत्र की परंपरा को कायम रखने के लिए यह जरूरी है कि हर एक मतदाता अपनी समझ के अनुसार एक योग्य उममदीवार का चयन करे और मतदान के दिन बूथ पर जाकर ईवीएम का बटन दबाकर आए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरूग्राम जिला में स्वीप के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य है कि हर 18 साल का युवक या युवती अपना वोट बनवाएं और सभी मतदाता मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मनाएं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल तक जिला में वोट बनाए जाएंगे। उसके बाद जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल होगा, वे सभी 25 मई को वोट डाल सकते हैं।
![]() |
| Loksabha Election 2024 |
.png)

