![]() |
| BJP vs JJP |
CM ने दुष्यंत चौटाला को आड़े हाथों लिया,कहा- दुष्यंत के विधायकों ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
दुष्यंत चौटाला पर बरसे सीएम Nayab Saini,बोले- 'दुष्यंत चौटाला खुद के गिरेबान में झांके
पंचकुला
प्रदेश में भाजपा जजपा का गठबंधन टूटते ही दोनों दलों में आरोप प्रत्यारोप और बयान बाजियों का दौर चल रहा है इसी बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को जजपा पर तलक टिप्पणी करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला पहले अपने गिरेबान में झांके और देखें कि हमने क्या किया है और क्या नहीं उनके खुद के विधायक ने विधानसभा में भ्रष्टाचार को लेकर उन पर आरोप लगाए हैं ऐसे में अगर दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हमारे पास कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच होगी और कार्यवाही भी की जाएगी क्योंकि भाजपा भ्रष्टाचार से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करती है नायब सिंह सैनी ने कहा है उसके खुद के विधायक वो किस प्रकार के बात विधान सभा के अंदर ही उसके खिलाफ बोली है यह हमने नहीं बोली है उसके विधायकों ने बोली है उसको समझना चाहिए कि मेरे विधायक जो मेरे सिंबल के ऊपर वह चुन कर के आए और वही मेरे विधायक मेरे ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर के उन्होंने उसके ऊपर भला बुरा कहा है उसको समझना चाहिए यहां ट्रांसपेरेंट्स आधार के ऊपर यह सरकार काम करती है चाहे मनोहर लाल जी की सरकार है आज चाहे मैं इसके अंदर मुखिया के तौर के ऊपर देख रहा भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का
समझौता नहीं है कोई भी व्यक्ति है अगर भ्रष्टाचार के अंदर लिप्त होगा उसके खिलाफ सरकार क्या जांच करवाएगी आपने जैसे कहा उनके विधायकों ने भ्रष्टाचार की बात की जाच होगी सरकार देखिए उनके विधायक ही उसके खिलाफ खड़े हुए हैं हमने कहा अगर हमारे पास कोई एप्लीकेशन आती है बिल्कुल उसकी जांच करेंगे ! दरअसल जेजेपी ने इन दिनों भाजपा सरकार पर हमला बोला था जेजेपी ने कहा था कि सरकार का सिर्फ मुखोटा बदला है यानी सिर्फ बोतल बदली है शराब पुरानी ही है मनोहर लाल सरकार चला रहे हैं यह सच्चाई है कि उनके ही इशारे पर हरियाणा को लूटा जा रहा है जिसके बाद सीएम सैनी ने जेजेपी पर पलटवार किया और दुष्यंत पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की अब देखना होगा कि क्या सीएम सैनी तक दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कोई शिकायत पहुंचती है अगर शिकायत मिली तो दुष्यंत की मुश्किलें बढ़ना लाजमी है
.png)
