मार्किट कमेटी सचिव विपिन यादव ने दी जानकारी
नीचे दी गई तारीख के अनुसार अनाज़मंडी में आएं किसान
रफीक खान/पटौदी
हरियाणा प्रदेश में सरसों की खरीद 26 मार्च को प्रारंभ हुई थी उसके बाद जहां पूरे हरियाणा में रोस्टर प्रणाली लागू थी वहीं गुरुग्राम जिला इससे अछूता ही था लेकिन नए आदेशों के अनुसार अब गुरुग्राम जिले की अनाज मंडियो में भी मंगलवार से रोस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी
सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 /- रुपए प्रति क्विंटल तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमो के अनुसार एक दिन मे अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी l सरसों की खरीद गांवो के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी ताकि किसानो को समस्या न हो l अत: सभी किसान भाइयो से अपील है कि अपनी सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके, जिस दिन उनके गाँव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से साँय 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मंडी मे ला सकता है (जिन किसानो ने अपना पंजीकरण E-खरीद मे मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया हुआ है ) केवल वही किसान नई अनाज मंडी जटौली मे अपनी सरसों लेकर आए ताकि किसानो को अपनी फसल बेचने मे किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े l
सरसों खरीद रोस्टर दिनांक अनुसार नई अनाज मंडी जाटौली (पटौदी ) इस प्रकार से है :-
दिनांक 02.04.2024 गागली, अहमदपुर, बलेवा, गूढाना, भोगपुरी, नूरगढ़, मंगवाकी, ब्रहमनवास, सापका, भागरोला, लोकरी, बिलासपुर, बिनोला,चाँदला डूंगरवास, ग्वालियर,जोड़ी, लोकरा, फ़जलवास, कुकडोला, फकरपुर, सिधरावली
दिनांक 03.04.2024 पटौदी, जटौली,छावन, मिलकपुर, हालियाकी, छिलरकी, हुसेनका, शेरपुर,इंछापुरी, पहाड़ी, खलीलपुर, दौलताबाद, नानूखुर्द, बपास, गोरियावास, बासखुसला, ढाना, ततारपुर,राठीवास, मंदपुरा
दिनांक 04.04.2024 मिर्जापुर, देवलावास, जसात, बृजपुरा, हकदारपुरा, डाडावास, खोड़, सफेदानगर, मुमताजपुर, लोहका, तुर्कापुर,बासपदमका, बासलांबी, झुंडसराय, मोकलवास, पलासोली, पथरेडी, भूड्का, बारगुर्जर, गदाईपुर, खरखड़ी
दिनांक 05.04.2024 राजपुरा, मौजबाद, महनियावास, तेलपुरी, बिसराखुर्द, ऊंचामाजरा, रामपुर, नूरपुर, शाहपुरजाट, मऊ,भोड़ाकला,जनोला, घोषगढ़, जमालपुर,शिकोहपुर, खोह, सहरवाण, बस्तपुर, खेड़की, घिलनावास
दिनांक 06.04.2024 लोहचबका, नानूक्ला,खानपुर, हेड़ाहेड़ी, नरहेड़ा, खेतियावास, हांसका, श्येदशाहपुर, दरापुर, मानेसर, कासन, भोरकरका, लाँगड़ा, उधेपुरी, धनोकरी, नौरंगपुर, बहारपुर कासन, नखडोला, नवादा फतेहपुर, सिक्न्दरपुर बढ़ा, जटौला, लुहारी, फरीदपुर, खेड़ी सुल्तानपुर, बाघनकी
.png)
