![]() |
| चिरंजीव राव विधायक रेवाड़ी |
खराब फसलों का मुआयना करने किसानों के बीच पहुंचे चिरंजीव राव....
बोले;सरकार जल्द गिरदावरी करा कर किसानों को दे मुआवजा.....
रेवाड़ी
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने सरकार से ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की तत्काल गिरदावरी कराने और मुआवजा देने की मांग की है। विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी विधानसभा के विभिन्न गांव में बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया और 50 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग की है।
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव आज अचानक हुई औलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआयना करने रेवाड़ी जिले के कई गाँवो मे पहुँचे पत्रकारों से बात करते हुए चिरंजीव राव ने कहा की ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्राकृतिक आपदा अन्नदाता के श्रम को हानि पहुंचा रही हैं, जिससे किसान की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार तुरंत गिरदावरी करा मुआवजा दे। अब हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है। इसको लेकर के मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है। खेतों में लगी रबी फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। लेकिन सबसे अधिक गेहूं की फसल की बर्बादी हुई है। इससे किसानों को काफी अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।ओलावृष्टि से 50 से 100 फीसदी के बीच गेहूं की फसल नष्ट हुई है। अगर सरकार जल्द गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा नहीं देती है।प्रदर्शन करने का रुख अपनाएंगे।
.png)
