*मंडी में फसल उठान का काम तेजी से हो- एसडीएम सोनू भट्ट*
*एसडीएम ने आज अनाज मंडी का किया निरीक्षण*
सोहना
एसडीएम सोनू भट्ट ने कहा है कि अनाज मंडी से फसलों का उठान तीव्रता से किया जाए। मंडी में फसल पड़ी रहने के कारण यहां का खरीद कार्य काफी प्रभावित हो रहा है।
एसडीएम सोनू भट्ट आज हैफेड, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन तथा मार्केट कमेटी अधिकारियों के साथ सोहना अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी में फसल का उठान नहीं होने की वजह से चारों तरफ गेहूं, सरसों की ढेरियां लगी हुई हैं। जिससे गांव से फसल बिक्री के लिए आ रहे किसानों को परेशानी हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव सुनीता ने एसडीएम को बताया कि इस बार वेयरहाउस का लिफ्टिंग का टेंडर देरी से हुआ है। जिस कारण यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। अब टेंडर हो चुका है और सोमवार से नियमित रूप से फसल उठान का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक मंडी में 17 हजार 195 क्विंटल गेहूं और 41 हजार 743 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।एसडीएम ने कहा कि अनाज खरीद के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उनकी फसल का समय पर भुगतान होना चाहिए।
इस अवसर पर हैफेड के एमओ विकास, वेयरहाउस से घनश्याम, मार्केट कमेटी से प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार, आढ़ती राजेश, सौरभ, सुमित इत्यादि मौजूद रहे।
.png)
