![]() |
| कैप्टन अजय सिंह यादव व राज बब्बर आए 1 मंच पर |
नाराज कैप्टन अजय यादव को मना लिया गया
कैप्टन अजय सिंह यादव की तमाम नाराजगी को दूर किया
भाजपा और राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर कैप्टन अजय सिंह यादव बरसते नजर आए
गुरूग्राम- राधे पंडित
गुडगांव लोकसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक हो चुका है। गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मुलाकात की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने गुडगांव स्थित कार्यालय पर कार्याकर्ताओं की बैठक बुलाई। इस दौरान राज बब्बर ने कैप्टन अजय सिंह यादव के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और नाराज कैप्टन अजय यादव को मना लिया गया। अब कैप्टन अजय यादव कांग्रेस के लिए तन मन धन से प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं राज बब्बर ने कप्तान अजय यादव को अपना समधी भी बताया.... इस दौरान राज बब्बर ने जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वहीं कैप्टन अजय सिंह यादव की तमाम नाराजगी को दूर किया और कहा कि कैप्टन अजय यादव का नाम कांग्रेस की लिस्ट में था लेकिन किन्हीं कारण यह कट गया और टिकट राज बब्बर को दे दी लेकिन गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर नहीं बल्कि कैप्टन अजय सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं और वह मेरे बड़े भाई के साथ-साथ समधि भी है... इस दौरान राज बब्बर ने राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहां की पिछले 20 सालों से सांसद रहते हुए गुरुग्राम में कोई विकास का काम नहीं किया और ना ही वह मूलभूत सुविधाएं लोगों को दे पाए सड़क सीवर अस्पताल और यूनिवर्सिटी तक की सौगात अभी गुरुग्राम वाशियो को नहीं मिल पाई है।
तो वही राज बब्बर को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने आश्वासन विश्वास और भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ है हालांकि उनकी टिकट काटने का उन्हें दुख जरूर है लेकिन अब आने वाले वक्त में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे इस दौरान जहां राज बब्बर के साथ तन मन धन के साथ आने वाले वक्त में खड़े दिखाई देंगे तो वही एक बार फिर भाजपा और राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर कैप्टन अजय सिंह यादव बरसते हुए नजर आए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा देश का संविधान खतरे में है। सांप्रदायिक ताकतों को मिलकर हराना पडेगा। श्रीमती सोनिया गांधी, मल्लिार्जन खडगे व राहुल गांधी जी के साथ मैं खडा हुआ हूं, वे मेरे नेता हैंै। राहुल गांधी जी ने देश बचाने के लिए यात्रा की है। 4000 किलोमीटर चलके हर गरीब, किसान मजदूर के आंसू पोछने का कार्य उन्होनंे किया है। मैं उनकी मेहनत बेकार नही करवाना चाहता। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको बखूबी निभाउंगा। कांग्रेस पार्टी ने देश हित में 5 गांरटी दी हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र देश हित में बनाया है न कि पूंजीपति दोस्तों के लिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, सोहना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी शमशुदीन, राष्ट्रिय संगठन महासचिव ओबीसी राहुल यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया, ओबीसी राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर लाल सिंह यादव, जगमोहन यादव, विरेंद्र यादव, युवा महासचिव भारत मदान, सेवा दल प्रदेश सह अध्यक्ष इंदर सिंह सैनी, अरविंद उल्लावास, सुमित चकरपुर, केएल यादव, विपिन खन्ना, प्रदीप जैलदार, महिला जिला अध्यक्ष शहरी पूजा शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण निर्मल यादव, मुकेश शर्मा, ओबीसी शहरी जिलाध्यक्ष सन्नी यादव, ओबीसी ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश बोहडाकला, पर्ल चैधरी, अशोक टांक, ओमवीर भोडाकला, रमेश खंडेवला, सुभाष छाबड़ी, सूबे सिंह यादव, इब्राहिम इंजीनियर ,मुबारिक मालिक के अलावा सैंकडों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
.png)
