![]() |
| विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी की करनाल में कार्यकर्ता बैठक |
विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी की करनाल में कार्यकर्ता बैठक
सीएम नायब सिंह और पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे
करनाल -
बीजेपी कार्यकर्ता बैठक में सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा आह्वान, मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से रिकार्ड मतों से जीत दिलाए। नायब सैनी ने कहा करनाल से जीत का गिनीज रिकार्ड बनेगा । बैठक में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा उपचुनाव में नायब सैनी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की ।
बीजेपी कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे सीएम नायब सैनी ने कहा कि ऐसा भाजपा में ही संभव है कि साधारण कार्यकर्ता भी सीएम बन सकता है । नायब सैनी ने बार बार पार्टी कार्यकर्ताओं से मनोहर लाल को रिकार्ड वोट से जीताने की अपील की ।
करनाल पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने साढ़े 9 वर्षो तक प्रदेश की सेवा की है । इतने वर्ष काम करने के बाद व्यक्ति के पास नया कुछ नही होता इसलिए उन्हें नई भूमिका दी गई है । मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओ को एक कथा सुनाकर बताया कि एक फकीर को राजा बना दिया लेकिन वह राजा बनकर भी रोज भिखारी के कपड़े पहनता था ताकि उसे अपनी असलियत याद रहे । उन्होंने कहा कि कोई भी पद स्थाई नही है कब बदलाव हो जाए इसके लिए हर स्थिति में तैयार रहना चाहिए । पूर्व सीएम ने करनाल उपचुनाव नायब सैनी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील।
.png)
