गुड़गांव जिले में किसानों की सुविधा के लिए रोस्टर प्रणाली लागु नहीं
रफीक खान/पटौदी
हरियाणा प्रदेश की मंडियों में सरसों की खरीद शुरू हो गई है,अबकी बार अगर सरसों की एमएसपी की बात करें तो सरकार द्वारा सरसों का एमएसपी रेट 5650 रूपए निर्धारित किया गया है आज हमारे संवाददाता द्वारा पटौदी की जाटोली अनाजमंडी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहां पर गत वर्षो की निस्बत इस बार सरसों की खरीद को लेकर कोई मारामारी दिखाई नहीं दी ! मंडी सचिव विपिन यादव ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है और विशेष प्रबंध किया गया है पीने का पानी, शौचालय और लाइटों का भी प्रबंध अनाजमंडी में किया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो वही मंडी सचिव विपिन यादव ने बताया कि 26 मार्च से अभी तक 4690 क्विंटल सरसों की आवक हुई है और 2290 क्विंटल सरसों सरकार द्वारा खरीदी गई बाकी बची सरसों में नमी ज्यादा होने के कारण उन्हें सूखने के लिए मंडी की फड़ों पर डाला गया है जैसे ही उनमें नमी की मात्रा कम होगी इसकी खरीद भी कर ली जाएगी !
साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार रोस्टर प्रणाली पूरे जिले में लागू नहीं है जो भी किसान आ रहा है गेट पास कटवाकर सीधा मंडी के अंदर प्रवेश पा रहा है उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा नमी वाली सरसों मंडी में लेकर ना आए अपने घर पर ही सुखाकर लाएं ताकि किसानों के समय की बर्बादी ना हो ! व्यापार मंडल के प्रधान आनंदभूषण गोयल ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है किसी भी किसान की सरसों को रिजेक्ट नहीं किया गया है जिन किसानों की सरसों गुणवत्ता के आधार पर सही पाई गई उनकी सरसों खरीद ली गई है जिन किसानों की सरसों में ज्यादा नमी है उनकी सरसों अगले दिन खरीद की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भी इस बार सरसों की खरीद को लेकर पूरी व्यवस्था की है मंडी में बारदाने की भी कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में भी सरसों की खरीद सुचारू रूप से जारी रहेगी !
.png)
