रफीक खान / पटौदी
मंदिर प्रांगण में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजेंद्र लोकरा का ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया, मंदिर प्रांगण में पहुंचे एडवोकेट राजेंद्र लोकरा ने बताया कि संत गरीबदास महाराज एक आध्यात्मिक और समाज सुधारक थे उनका जन्म झज्जर जिले के छुड़ानी गांव में धनखड़ जाटों के किसान परिवार में हुआ,उनकी आध्यात्मिक यात्रा तब शुरू हुई जब वह मात्र 10 वर्ष के थे और वहीं से उन्होंने अध्यात्म के प्रति जागरूकता प्राप्त की, बाद में उन्होंने कई बानियां बोली जिन्हें पवित्र पुस्तक गरीबदास ग्रंथ के रूप में संग्रहित किया गया ! आपको बता दें कि गरीबदास पंथ और कबीर पंथ एक ही है, हेड़ाहेडी गौशाला के संचालक राजगिरी महाराज भी मंदिर प्रांगण पहुंचे और उन्होंने कहा कि संत पूरे समाज की धरोहर होते हैं सर्व समाज का मार्गदर्शन करने में संतों का अहम योगदान रहता है हमें संतों के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए और अच्छाई को ग्रहण कर बुराइयों से दूर रहना चाहिए ! आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे जहां पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया, इस मौके पर रविदत्त सरपंच दरापुर,ललित पूर्व सरपंच दरापुर,सतीश नंबरदार, रामचंद्र नंबरदार, वेदप्रकाश पंच कप्तान सिंह पूर्व पंच, रोहतास पहलवान, रामसिंह नंबरदार, पूर्व प्रिंसिपल महावीर सिंह, पूर्व प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह, अशोक प्रधान, मांगेराम जांगड़ा, गूगन राम जांगड़ा, रामचंद्र भारद्वाज सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे
.png)
