![]() |
| Gurugram Crime News |
गुरुग्राम-साइबर सिटी के गांव खांडसा में चली गोलियां,दो की गई जान
सुनील फौजी पर तीन से चार राउंड फायरिंग, दिनेश उर्फ टीनू ने की फायरिंग
सुनील फौजी की इलाज के दौरान हुई मौत, जबकि हमलावर दिनेश उर्फ टीनू की चोट लगने से हुई मौत
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
गुरुग्राम
साइबर सिटी के नाम से मशहूर हरियाणा में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं वीरवार दोपहर सरीराम शहर के खानसा इलाके में हुई अचानक गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा घटना में हमलावर दिनेश उर्फ टीनू और पीड़ित सुनील फौजी दोनों की मौत हो गई पुलिस घटना स्थल से बरामद सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है एसीपी क्राइम वरुण हिया ने बताया कि घटना के पीछे किसी और का भी हाथ है इसका पता लगाया जा रहा है देखिए लगभग ढाई बजे का घटनाक्रम है खांडसा गांव के अंदर की एक वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमें सुनील फौजी जो मृतक है उनके ऊपर तीन से चार फायर करे गए
साइबर सिटी के गांव खांडसा में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस वारदात में हमलावर की भी चोट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। वही पुलिस आसपड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ,जिससे यह पता चल सके की हमलावर की मौत कैसे हुई । एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार तीन से चार राउंड गोलियां चली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है, जिससे यह पता चल सके कि हमलावर ने रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला क्यो किया।
वारदात दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि सुनील फौजी अपने प्लाट से निकले ही थे कि तभी दिनेश उर्फ टीनू ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। अचानक गोली की आवाज सुन सुनील फौजी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए। उन्हें होस्पिटल ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही हमलावर दिनेश की भी इस वारदात में मौत हो गई है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दिनेश उर्फ टीनू को लाठी व रॉड से चोट लगी प्रतीत हो रही है, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई है, जिससे पता लगाया जा सके कि वारदात के समय दिनेश अकेला था या उसके साथ कोई अन्य भी था। इतना ही नही सुनील फौजी के साथ भी कोई घटना के समय मौजूद था या नही । पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
.png)
