पटौदी पहुंचे गुरुग्राम लोकसभा जेजेपी प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया, राव इंद्रजीत सिंह पर साधा निशाना
राव इंद्रजीत सिंह कद्दावर नेता हैं तो आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर दिखाएँ
हवा का रुख देखकर पार्टी बदल लेते हैं राव ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने से पहले दस बार सोचें - राहुल फाजिल
हवा का रुख देखकर पार्टी बदल लेते हैं राव ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने से पहले दस बार सोचें - राहुल फाजिल
पुरिया
रफीक खान / पटौदी
गुरुग्राम लोकसभा से जेजेपी के प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया पटौदी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, प्रसिद्ध सिंगर राहुल फाजिलपुरिया से मिलने को युवाओं की होड़ देखने को मिली, युवाओं को संबोधित करते हुए फाजिलपुरिया ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से केंद्र में मंत्री और सांसद राव इंद्र जीत सिंह ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है जो सांसद को दिखाई नहीं दे रहा, बात करें डिफेंस यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम का सरकारी अस्पताल, बस अड्डा, सड़कों की खस्ता हालत उन्हें दिखाई नहीं दे रहे,उन्होंने कहा कि जमालपुर चौक के मुख्य मार्ग पर 1 किलोमीटर तक पानी खड़ा रहता है जबकि इस क्षेत्र का केंद्र में दो-दो मंत्री प्रतिनिधित्व कर रहे हैं राव इंद्रजीत सिंह का यह लोकसभा क्षेत्र है तो वहीं केंद्रीयमंत्री भूपेंद्र यादव का पैतृक गांव है बावजूद इसके लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा कि केंद्रीयमंत्री अपने विधायक और पार्षदों से कह सकते थे कि इन समस्याओं का समाधान करें लेकिन समस्याओं का समाधान तब होगा जब वह क्षेत्र का दौरा करेंगे उन्हें दिल्ली की आलीशान सड़के और विदेशों में घूमने से ही फुर्सत नहीं है उन्होंने कहा कि काम करवाना चाहे तो वह काम करवा सकते हैं जिस भी महकमें को वह कहेंगे वह महकमा काम करेगा, उन्होंने कहा कि जो कार्य एक दो सालों में हो सकते थे इस जन प्रतिनिधि ने 20 साल लगा दिए
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने से पहले 10 बार सोचें जिन्होंने क्षेत्र का बुरा हाल कर दिया उन्होंने कहा कि मैंने उनका कार्यकाल बचपन से देखा है और हम भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे अगर लोकसभा क्षेत्र का एक-रे रिपोर्ट देखोगे तो सांसद द्वारा गोद लिए गांव के लोग उनको काले झंडे दिखाने का काम करेंगे, राहुल फाजिलपुरिया ने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर राव इंद्रजीत सिंह स्टांप पेपर पर लिख कर दे कि पूरी लोकसभा क्षेत्र को चमकाने का काम करूंगा तो मैं भी अपना वोट राव इंद्रजीत सिंह को दे दूंगा, उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी उन्हीं समस्याओं से जूझे जिससे हम जूझ रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है उन्होंने उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल बाद तो लोग घर का कलर बदल देते हैं गाड़ियों के टायर घिस जाते हैं तो टायर बदल देते हैं और आप लोग 20 साल में बदलाव नहीं ला सके, अब समय आ गया है बदलाव का ! साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि सत्ता की हवा देखकर पार्टी बदल लेते हैं पहले कांग्रेस में रहे फिर पार्टी बदलकर भाजपाई हो गए उन्होंने कहा कि इतनी लंबी पारी खेलने के बाद भी अगर आप दूसरों के नाम पर वोट मांगते हो तो इससे स्पष्ट होता है कि अपने क्षेत्र के लिए आपने कोई काम ही नहीं किया,उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल फाजिलपुरिया समझे और तन मन से चुनावी समर में कूदें
इस मौके पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव,पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व चेयरमैन दीपचंद, ऋषिराज राणा, जिला पार्षद नवीन जून, संदीप कुंडू जिला अध्यक्ष किसान सेल, दीपक चौहान भोड़ाकला, सुरेंद्र ठाकरान, सिद्धार्थ डाडावास, कृष्णपाल जनोला, टेकचंद खोड़, ज़िलें सिंह मिलकपुर सहित काफी संख्या में जेजेपी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे !
.png)
.png)