देशवासी तीसरी बार नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में अग्रिम ही स्वीकार कर चुके है-राव इंद्रजीत सिंह
गुरुग्राम- राधे पंडित
गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावों को लेकर अपने विचार रखे और कहां की देश और देशवासी उत्साह पूर्वक पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में अग्रिम ही स्वीकार कर चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश में रिकॉर्ड विकास के कार्य करवाए हैं और इसी विकास की आमजन ने कद्र की और विकास की गति के आधार पर इस बार भी केंद्र में मोदी की ही सरकार बनेगी और हरियाणा की सभी सीटें भी निश्चित रूप से भाजपा ही जीतेगी । 2014 से पूर्व देश का आमजन यह सोचता था, कि भाजपा उनकी पार्टी नहीं है, लेकिन जब से नरेंद्र मोदी का नाम आया तो जनता का विश्वास पार्टी में बढ़ा और चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आई। हरियाणा में भी सभी 10 सीटों पर कमल खिला। 2019 में भी ऐसा ही हुआ और पार्टी ने 273 सीटें जीती।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने केवल विकास पर ही ध्यान केंद्रित किया है। गुरूग्राम व बादशाहपुर में भी चार चांद लगा दिए है। वैसे तो प्रधानमंत्री किसी भी राज्य में साल में केवल एक बार जाते हैं, लेकिन हरियाणा में वह साल में दो बार आए हैं, मतलब यहां विकास के भरपूर कार्य करवाए है। आज भाजपा वोट भी विकास के नाम पर ही मांग रही रही है। इस बार भी केंद्र में भाजपा की ही न केवल सरकार बनेगी, बल्कि भाजपा का 400 पार का नारा भी सच साबित होगा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करूँगा की चुनाव, चुनाव होता है, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। महिलाओं की टीम को भी क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना होगा। मुझे इस बात की खुशी है कि आप सब भाजपा के समर्पित सिपाही एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को संकल्पित है।
.png)


