![]() |
| भाजपा को लेकर डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान |
भाजपा को लेकर डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान
बीजेपी हिमाचल से केरल तक कहीं भी नहीं कर पाएगी रिपीट -डॉ अजय सिंह चौटाला
सिवानी मंडी
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से 400 पार के दावे कर रही है वह कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि हिमाचल से लेकर केरल तक भारतीय जनता पार्टी कहीं भी रिपीट नहीं कर पा रही है। रिपीट ही नहीं बल्कि वह पहले वाली स्थिति में भी नहीं है, ऐसे दावे कुछ भी किया जा सकते हैं जिस प्रकार से पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 75 पार का नारा दिया था लेकिन सीट आई 40, कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित न किए जाने के प्रश्न पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जो पार्टी अपना संगठन तैयार नहीं कर पा रही हो वह उम्मीदवार कैसे घोषित कर पाएगी। कांग्रेस की अपनी आपस की लड़ाई ही खत्म नहीं हो पा रही है ऐसे में कांग्रेस की स्थिति देश व प्रदेश में बेहद नाजुक है। JJP के बारे में डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से लोकसभा के पांच उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं और बाकी पांच की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी । उन्होंने कहा कि आज बुधवार को उन्होंने सिवानी शहर का दौरा किया है और 20 जगह नुक्कड़ सभाएं की है जिसमें लोगों का अपार उत्साह देखते ही बन रहा है । उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का समय बाकी है धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो जाएगी।
.png)
