![]() |
| Kisan Andolan |
अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया
गिरफ्तार किसानो की रिहाई की मांग कर रहे हैं
अंबाला कैंट
जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक किसानों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया है।किसानों के इस कदम से अंबाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई है, ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। सुबह से सफर कर रहे यात्रियों की ट्रेन बीच रास्ते में रद्द कर दी गई, आलम ये है की स्टेशन पर लोगो को बैठने की जगह नहीं मिल रही तो बुजुर्ग प्लेटफार्म पर सोते दिखाई दिए। इस दौरान लोगो ने रेलवे प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की कब कौनसी ट्रेन रद्द या लेट है इसकी जानकारी देने वाला कोई नही है। आंदोलन की वजह से 11 रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है , वही 19 गाड़ियों के रूट को डायवर्ट किया गया है।
किसानों ने अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। किसान शम्भू रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं और गिरफ्तार किसानो की रिहाई की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानो के रेल ट्रैक पर बैठने से यात्री परेशान हो रहे हैं और ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों ने अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग दोनों तरफ से बंद कर दिया है और किसान पंजाब के शम्भू रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि जो किसान गिरफ्तार किये गए हैं उन्हें रिहा किया जाए। किसानों और सरकार की लड़ाई में रेल यात्री परेशान हो रहे हैं। अमृतसर दिल्ली रोड़ पहले ही शम्भू के पास दोनों तरफ से बंद है वहीँ अब रेल ट्रैक भी बंद होने से यात्रियों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। यात्री अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है सरकार और किसान आपस में बातचीत से मसला हल करें लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। वहीँ रेलवे ने किसानो के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए 10 ट्रेनें रद्द कर दी है और 19 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। रेलवे का कहना है यात्रियों को परेशानी न आए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
किसानों और सरकार की लड़ाई में कहीं न कहीं नुकसान जनता का हो रहा है। किसान अपनी मांगों पर अडिग है और गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है सरकार को पुरा समय दिया लेकिन मसले का हल नही हुआ। किसान पंजाब सरकार से भी खफा है उनका कहना है पंजाब सरकार बीच की भूमिका सही से नही निभा सकी।
.png)
