![]() |
| बुधवार को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया |
मथुरा में हेमा मालिनी ने किया नामांकन
बोलीं- इस बार बचे हुए हर काम करूंगी पूरे
मथुरा
उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
मथुरा से वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में सांसद चुनी गई हेमा मालिनी को पार्टी ने लगातार तीसरी बार इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन के दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
नामांकन से पहले संवाददाताओं से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, ‘मैं यही कहूंगी कि जनता के लिए और अधिक विकास कार्य करने के वास्ते मैं यहां पर तीसरी बार आई हूं और जो-जो काम रह गये हैं उन सभी को पूरा करूंगी। सबके साथ मिलकर यहां का विकास होगा।’
न्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मथुरा में यमुना की सफाई का काम पूरा करना, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण और रेल पटरी का निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
कहा कि जो काम पिछले दो कार्यकाल में नहीं पूरे हो सके हैं, तीसरी बार में मैं वह सभी काम पूरा करूंगी। मथुरा के लोगों के लिए विकास की नई परियोजनाएं लाएंगे। कहा कि इस काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमारी हर संभव मदद करेंगे।
यमुना साफ करेंगे
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया था। इस मौके पर सांसद ने कहा था कि वह हर बार की तरह इस बार भी नामांकन से पहले यमुना पूजन के लिए आईं हैं। चूंकि बृहस्पतिवार को व्यस्तता रहेगी, इसलिए एक दिन पहले पूजन किया है। कहा कि पूजा करके हमें काफी सुकून मिला। हमने यमुना जी से वादा किया है कि हम उन्हें साफ करेंगे।
.png)
