अलवर मुकाबला बना दिलचस्प
यादव वर्सेस यादव ने महा मुकाबला
कांग्रेस के ललित यादव- भाजपा के भूपेंद्र यादव आमने-सामने
अलवर-
प्रियंका गांधी लगातार राजस्थान के रण में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आ रही है पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद है तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं जहां पर कांग्रेस की तरफ से यह रोड शो जो है वह निकाला जा रहा है और इस दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता इस रोड शो में मौजूद हैं और ललित यादव कांग्रेस के प्रत्याशी हैं अलवर से और उनका मुकाबला है भूपेंद्र यादव के साथ । आपको बता दें कि इस बार यादव वर्सेस यादव , महा मुकाबला जो है वह रखा गया है और इस बार ललित यादव क्योंकि एक युवा चेहरा है और कांग्रेस ने इस बार काफी युवा चेहरों को मैदान में उतारा है अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव जरूर किया है और कहीं इसी का असर कांग्रेस को लगता है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत दिलाएगा। हालांकि आपको यह तो जानकारी होगी कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल जरूर रहने वाला है क्योंकि इससे पहले दो बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था 25 की 25 सीटें बीजेपी के खाते में गई थी और यह भी कारण एक बड़ा कि इस बार कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, इस बार जो उम्मीदवार उतारे हैं वो कुछ हट के उतारे गए हैं और इस बार काफी सोच विचार के बाद राजस्थान में उम्मीदवारों को उतारा गया है कांग्रेस के द्वारा और यह भीड़ देख सकते हैं क्योंकि प्रियंका गांधी कहीं पर भी अगर रोड शो करने जाती है तो उनके साथ भीड़ जरूर नजर आती है और इसी की तस्वीर और इसी की बानगी जो है वोह अलवर में भी देखने को मिल रही है और इस बार प्रियंका गांधी को राजस्थान की कमान दी है इसीलिए वो रोड शो करने के लिए निकली और चुनावी प्रचार जमकर राजस्थान में करती हुई नजर आ रही हैं ।
.png)

