SYL और Ahir Regiment के सहारे Rao Inderjit का खेल बिगाड़ देंगे राहुल फाजिलपुरिया?
अहीर रेजिमेंट, एसवाईएल नहर मुद्दा, महिला सुरक्षा, गांव में लगे गंदगी के ढेर , टूटी सदके, डिफेंस यूनिवर्सिटी, अस्पतालों में सुविधा, मुद्दों को लेकर जनता के बीच उतरेंगे राहुल यादव फाजिलपुरिया
गुरूग्राम-
जेजेपी का भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद एकला चलो की नीति अपनाते हुए हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने भी ताल ठोक दी है और अपनी पहली लिस्ट जारी कर पांच लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिसमें प्रमुख उम्मीदवार हिसार से नैना चौटाला गुरुग्राम से प्रसिद्ध सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक फरीदाबाद से युवा नेता नलिन हुड्डा भिवानी महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा है आज हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम लोकसभा सीट की जहां से तीन बार से लगातार सांसद और केंद्र में मंत्री बने राव इंद्रजीत सिंह से राहुल फाजिलपुरिया मुकाबले को तैयार है अहिरवार सीट कहीं जाने वाली गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में दो यादव मैदान में उतर चुके हैं अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं आपको बता दें कि बीजेपी और जेजेपी एक महीने पहले तक गठबंधन सहयोगी थी और दोनों पार्टियों की राय और सुर एक थे लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं ऐसे में पूर्व गठबंधन सहयोगी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे अब बात करते हैं राहुल फाजिलपुरिया कि उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है जेजेपी ने फाजिलपुरिया पर दाव खेलकर ने केवल भाजपा बल्कि राव इंद्रजीत सिंह की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं आज के समय में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में फाजिलपुरिया के प्रति युवाओं का काफी क्रेज है चुनावी मैदान में उतरने से पहले जब भी वह किसी क्षेत्र में आते थे तो युवाओं का हुजूम उमर पड़ता था, एक चैनल में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका शुरू से ही समाज सेवा और समाज के मुद्दों पर फोकस रहा है जब भी कोई घटना घटी हमने उसको लेकर आवाज उठाई, यही एक अवसर है कि हम राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा और अच्छी तरह से कर सकते हैं !
.png)
