भाजपा के कई बड़े-बड़े मंत्री और विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे
नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा शासन में हर क्षेत्र में विकास हुआ है
रफीक खान/पटौदी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे आश्रम हरि मंदिर, हरि मंदिर के संचालक स्वामी धर्मदेव द्वारा किया गया स्वागत इस मौके पर भाजपा के कई बड़े-बड़े मंत्री और विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, हजारों की तादाद में लोगों ने इस वार्षिक उत्सव में शिरकत करके इस कार्यक्रम को सफल बना दिया ! हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का नेतृत्व करेंगे तो वहीं हरियाणा प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी, इसलिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हो जाओ और नरेंद्र मोदी की झोली में प्रदेश की लोकसभा की सभी सीटों पर कमल खिलाकर उनकी झोली में डाल दो ! हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हमेशा गरीबों का सोचा है आज कितनी योजनाएं हैं जिसमें हर गरीब उन योजनाओं का लाभ उठाकर फायदा उठा रहा है चाहे वह देश की परियोजना की बात हो या हरियाणा प्रदेश की योजना की बात हो आज बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी मिलती है पहले वाला भ्रष्टाचार इस भाजपा सरकार में बिल्कुल नहीं है !
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा शासन में हर क्षेत्र में विकास हुआ है चाहे हाईवे का मामला हो या रेलवे का हो, आम आदमी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश में कई एम्स बनाए जा चुके हैं और कइयों पर काम चल रहा है ! भाजपा ने जब देश का शासन संभाला था तब देश 12 वें नंबर पर था परन्तु इन10 वर्षों में देश पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुका है उन्होंने कहा कि 2027 तक देश तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत है ! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार देर शाम पटौदी स्थित आश्रम हरी मंदिर के 104 वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले कुछ समय में दो बार आ चुके हैं रेवाड़ी में उन्होंने एम्स का शिलान्यास किया जिससे आसपास के राज्यों को भी फायदा मिलेगा, इसके साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जिससे लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा ! मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत में भारतीय संस्कृति का हास हो रहा था तथा पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा था भाजपा शासन आने के बाद प्रस्थितियां बदली है भाजपा आने के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ, श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन कर रहे हैं ! इस मौके पर पाटोदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने भी अपने विचार रखें, कार्यक्रम में लोकनिर्माण तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला अध्यक्ष कमल यादव, मेयर मधु आज़ाद, अशोक आज़ाद, लखन सरपंच शिकोहापुर, पूर्व प्रधान चंद्रभान सहगल, पूर्व पार्षद जाहिद कुरैशी सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे!
.png)
