पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज शर्मा का कहना है क्षेत्र के लोग प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है क्योंकि जब तक प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन जाती तब तक किसान केसीसी लोन भी नहीं ले सकते कोई बहन अपने भाई के नाम प्रॉपर्टी नाम नहीं करा सकती, कोई किसान मजबूरी मैं भी अपनी जमीन नहीं बेच सकता, उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान तुरंत करें नहीं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे ! इस मौके पर रामकृष्ण शर्मा हेलीमंडी, महेश शर्मा भाजपा नेता राहुल यादव, सोनू शर्मा, बिशन सिंह चौहान, रामगोपाल चौहान, लोकेश यादव, सुखबीर सिंह, मुकेश यादव, रामनिवास राठी, अजय कुमार,बहादुर सिंह नंबरदार, अजीत नंबरदार खोड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे
pataudinews-प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल से परेशान क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम पटौदी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
By -
अप्रैल 05, 2024
प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल से परेशान क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने एसडीएम पटौदी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन !
पटौदी- रफीक खान
जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल को सरल बनाया जाए या फिर इसे समाप्त किया जाए, लोगों का कहना है कि प्रॉपर्टी आईडी के चलते हमें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रॉपर्टी आईडी के चलते नगर परिषद में आने वाले सभी गांव के रजिस्ट्रेशन कार्य बाधित हो रहे हैं किसान अपनी जमीन का रहननामा पट्टानामा, तबादलानामा, ट्रांसफर डीड नहीं करवा पा रहा है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि पहले बिना प्रॉपर्टी आईडी के कार्य आसानी से हो जाते थे लेकिन हमें सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी के झमेले में उलझा कर रख दिया है तथा उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को तुरंत आदेश देकर प्रॉपर्टी आईडी की अनिवार्यता को हटाया जाए !
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी उठा चुके हैं यह मामला
आपको बता दें कि पिछले वर्ष अनाज मंडी पटौदी में भाजपा के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया गया था राव इंद्र जीत सिंह ने मंच के माध्यम से मनोहर लाल द्वारा बनाई गई इन योजनाओं पर विरोध दर्ज कर चुके हैं
मंच के माध्यम से राव ने तीन कांटों का जिक्र किया था जिसमें एक प्रॉपर्टी आईडी दूसरा बीपीएल कार्ड काटना और तीसरा क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही तोड़फोड़ को लेकर काफी नाराजगी दिखाई थी लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन तो हो गया लेकिन नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने भी पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई योजनाओं पर भी मोहर लगा दी, लोकसभा चुनाव की तारीख निश्चित हो चुकी है ऐसे में यह तीन कांटे सत्ताधारी भाजपा को चुभते हैं या नहीं यह तो जब राजनेता जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे तभी पता चल पाएगा
.png)