![]() |
| Voters can check queue at booth on polling day |
वोटर इन क्यू एप्प के माध्यम से मतदाता ले सकते है पोलिंग बूथों की जानकारी
मतदान करने के लिए होगी समय की बचत: जिला निर्वाचन अधिकारी*
Voters can check queue at booth on polling day
गुरूग्राम /राधे पंडित
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई वोटर इन क्यू एप्प के माध्यम से अब मतदाता मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर लगने वाली भीड की जानकारी ले सकते है, यह एप वोट प्रतिशतता को बढाने में काफी मददगार साबित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि
भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में वोट प्रतिशतता को बढाने के लिए कई तरह की विशेष कार्य योजनाएं शुरू की गई है। इसके अलावा डिजिटल युग को देखते हुए आयोग द्वारा कई तरह की एप भी शुरू की गई है, जिनमें वोटर इन क्यू एप्प भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अब मतदाता मतदान के दिन प्ले स्टोर/एप्पल स्टोर से इस एप को डाउनलॉड कर मतदान केन्द्रांे पर लगने वाली भीड को लाईव देख सकते है। जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान कर सकते है। उन्होंने कहा कि कई बार मतदाता भीड को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते है, इस एप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी।
डीसी ने बताया कि फिलहाल इस वोटर्स एप का इस्तेमाल हरियाणा के करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में ही किया जा सकता है। जिनमें गुरूग्राम विधानसभा का भी नाम है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में यह बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं।
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस मोबाइल एप तथा वेबसाईट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।
.png)
