भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब Dr.भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई !
दलित संगठनों की ओर से पटौदी शहर में निकाली शोभायात्रा
रफीक खान / पटौदी
डॉ.भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे. उन्होंने देश के लिए संविधान बनाया. बाबा साहेब की अध्यक्षता में ही दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया गया था. 14 अप्रैल 1891 को इनका जन्म एक गरीब और दलित परिवार में हुआ. इस साल बाबा साहेब की 133वीं जयंती मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजेंद्र लोकरा ने अंबेडकर भवन पटौदी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया !
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था वह एक विश्व स्तरीय वकील,समाज सुधारक थे, उन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया वह आजादी के बाद देश के पहले कानून मंत्री बने, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए कानून में सुधार का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ! राजेंद्र लोकरा ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया जिनका काम नए संविधान का मसौदा तैयार करना था बाबा साहब ने देश में मजदूरों के लिए कानून में कई बदलाव किए ! भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी अंबेडकर भवन पहुंचे और बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये, उन्होंने बताया कि बाबा साहब 64 विषयों के मास्टर थे उन्हें हिंदी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच,मराठी, फारसी और गुजराती जैसी नौ भाषाओं का ज्ञान था,उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने सिर्फ विदेश में इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले पहले भारतीय थे बल्कि इकोनॉमिक्स में पहले पीएचडी और दक्षिणी एशिया में इकोनॉमिक्स मैं पहले डबल डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले बने ! अंबेडकर जयंती पर युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
युवा हाथों में नीले झंडे लेकर और बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए पटौदी शहर का भ्रमण किया ! इस अवसर पर विकास भारती, योगेश दौचानिया, हीरालाल दौचानियां, होशियार सिंह दौचानियां , पूर्व पार्षद मनोज, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह, शिव कुमार,उनके साथ युवा और महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद रही
.png)
