गुडगाँव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर बंपर जीत हासिल करेंगे : निशा सिंह
रफीक खान/ पटौदी
गुड़गांव लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया जहां पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, पटौदी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निशा सिंह ने पार्टी हाई कमान द्वारा राज बब्बर को गुड़गांव लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व सांसद राजबब्बर एक अनुभवी राजनेता के साथ-साथ मिलनसार व्यक्ति हैं उन्होंने कहा कि आज सारे देश एवं प्रदेश में बदलाव की हवा है
आज सारा देश बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का शिकार है देश का युवा बेरोजगार है देश में भ्रष्टाचार चरम पर है आम आदमी महंगाई से परेशान है हरियाणा में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह कांग्रेस के राज में हुए हैं बीजेपी ने सिर्फ जिमलो के सिवा विकास का कोई कार्य नहीं किया, जनता इनके जुमलो को पहचान चुकी है अब जनता इनके बहकावे में ना जाकर वोट की चोट से इनको सत्ता से बाहर करेगी और इंडिया गठबंधन हरियाणा में गुड़गांव के साथ-साथ 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेगा देश में इंडिया गठबंधन और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और गुड़गांव लोकसभा सीट से राज बब्बर भारी मतों से जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचेंगे !.png)

