![]() |
| Kumari Sailja |
युवाओं को लील रहा है नशा, बरबाद हो रहे है परिवार पर सरकार को कोई चिंता नहीं
डबवाली पुलिस जिला मुख्यालय बनने के बाद भी नहीं रूकी नशा तस्करी, सरंक्षणदातों पर हो सख्त कार्रवाई
डबवाली-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलनरत है और मोदी सरकार है कि उससे झूठे वायदे कर गुमराह करती आ रहा है, इस सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है, कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान न्याय के तहत काम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। कर्ज माफी आयोग के गठन किया जाएगा साथ में जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया जाएगा। सिरसा जिला नशे की गिरफ्त में है, इसे सबसे पहले नशामुक्त किया जाएगा और युवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।
![]() |
| Kumari Sailja |
उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी कोई एक काम ऐसा नहीं गिना पा रहे, जो दस साल के दौरान महिलाओं, समाज, राज्य या देश के लिए किया हो। देश की आधी आबादी, यानी हर महिला को सम्मान देने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा में शामिल किए 05 न्याय में नारी न्याय को भी जगह दी है। इसके लिए महिलाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में नारी न्याय के तहत देश की महिलाओं को पांच गारंटी देने का वादा किया है। राहुल-खड़गे द्वारा दी गई इन गारंटी में महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी-पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल हैं। यानी, इन गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि इन गारंटी के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार अपना योगदान दोगुना करेगी। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरी सहायता देने के लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल, यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।
![]() |
| Kumari Sailja |
भगवान श्रीराम की पूजा के लिए भाजपा-आरएसएस के सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं
कुमारी सैलजा ने कहा कि भगवान श्रीराम में उनकी आस्था है और वे पूजा करती है। हमें किस भगवान की पूजा करनी है किसकी पूजा करनी हैै इसके लिए भाजपा या आरएसएस से सर्टीफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वालों को तो श्रीराम भी कभी माफ नहीं करेंगे। भगवान श्रीराम थे है और सदा रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी राम का ही नाम लेते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है पर ये जनता सब जानती है और इस बार भाजपा से हिसाब करके रहेगी।
उन्होंने घुकांवाली के बाद नुहियांवाली, सालम खेड़ा, जंडवाला जाटान, जगमालवाली, पिपली, पाना, टप्पी, असीर, मारवा, खोखर, हस्सु, नौरंग, तिगड़ी, चट्ठा, फूल्लो, देसूजोधा, पन्नीवाला मोरीका, जोगेवाला, मांगेआना, डबवाली जाएंगी। इस दौरान विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए वोट की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह, विधायक डबवाली अमित सिहाग, कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाल, कृष्णा फोगाट, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह गदराना, जग्गा सिंह बराड, छोटू राम सहारण, रत्न गैदर, राजेश चाड़ीवाल, जगसीर सिंह मिठडी, राम सिंह बैनीवाल कागदाना आदि मौजूद थे।
.png)


